CG Sukma Swami Atmanand School samvida Vacancy 2025
छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजनान्तर्गत सत्र 2020-21 से सुकमा जिला अंतर्गत कुल 06 अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की स्वीकृति प्रदान करते हुए विद्यालय का संचालन प्रत्येक विद्यालय के लिए पृथक-पृथक गठित, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रबंधन संचालन समिति को सौपा गया है। अंग्रेजी माध्यम में स्वीकृत पद संरचना कम के अनुसार संचालित विद्यालयों में रिक्त पदों पर संविदा से नियुक्ति किया जाना प्रस्तावित है। इन 03 सेजेस विद्यालयों (1) सेजेस दोरनापाल (2) सेजेस कुकानार एवं (3) सेजेस तोंगपाल, में रिक्त संविदा के पदों हेतु नीचे दिये गये निम्नानुसार दर्शित शैक्षिक पदों व उनके सम्मुख दर्शित विवरण अनुसार संविदा (निश्चित मासिक वेतन) पर अपनी सेवाएं देने के इच्छुक अभ्यर्थियों से दिनांक 20/01/2025 तक आवेदन आमंत्रित किया जाता है।CG Sukma Swami Atmanand School samvida Vacancy 2025 अभ्यर्थी अपना आवेदन स्पीड पोस्ट्/रजिस्टर्ड डाक से या स्यवं उपस्थित होकर अंतिम तिथि तक कार्यालयीन समय शाम 05:00 बजे तक जमा किया जा सकता है। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा।
![]() |
CG Sukma Swami Atmanand School samvida Vacancy 2025 |
Post Name
- व्याख्याता
- शिक्षक (कला (सा.वि.), अंग्रेजी, विज्ञान, गणित)
- सहायक शिक्षक
Number of Post
- 17
Date
- आवेदन प्रारंभ तिथि: 08-01-2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 20-01-2025
Salary
- 25300/- 38100/-
Age
- 01 जनवरी 2025 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष
Education Qualifications
1व्याख्याता
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नाकोत्तर उपाधि (अंग्रेजी माध्यम से)
- बी.एड. उपाधि उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
- उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन हेतु पात्र होंगे। मान्यता प्राप्त बोर्ड/मंडल/वि.वि. से अंग्रेजी माध्यम में हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी स्कूल
2शिक्षक (कला (सा.वि.), अंग्रेजी, विज्ञान, गणित)
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातक उपाधि (अंग्रेजी माध्यम से)
- बी.एड. उपाधि उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
- मान्यता प्राप्त बोर्ड / मंडल से अंग्रेजी माध्यम में हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन हेतु पात्र होंगे।
- शिक्षक कला हेतु वाणिज्य संकाय मान्य नहीं है।
3सहायक शिक्षक
- मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड / मंडल से 45 प्रतिशत अंको के साथ संबंधित विषय में अंग्रेजी माध्यम से हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण।
- 2 डी.एड./डी.एल.एड. परीक्षा उत्तीर्ण अनिवार्य है।
Selection Process
- चयन प्रक्रिया में पद हेतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांक पर 70 प्रतिशत अंक, अनुभव पर 10 अंक (प्रत्येक एक वर्ष हेतु 02 अंक तथा अधिकतम 10 अंक) एवं साक्षात्कार पर 20 अंक weightage के आधार पर मेरिट सूची तैयार किया जायेगा।
- अंतिम मेरिट सूची से अंकों के आधार पर वरीयता कम में अभ्यर्थी का चयन किया जावेगा।
Rules
- 1.उपरोक्त विज्ञापित पदों की संख्या घटाई, बढ़ाई अथवा विलोपित की जा सकती है। इसके लिए प्रबंधन एवं संचालन समिति स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निर्णय अंतिम व मान्य होगा।
- 2. उक्त विज्ञापन को संशोधित करने एवं निरस्त करने का सम्पूर्ण अधिकार अध्यक्ष, स्वा.आ.उ.अं.मा.वि. संचालन प्रबंधन समिति के पास सुरक्षित होगा।
- 3. अभ्यर्थी को आवेदन करते समय विज्ञापन में उल्लेखित विद्यालय स्वा.आ.उ.अं.मा.वि. दोरनापाल, कुकानार
- 4. अभ्यर्थियों को एक से अधिक पद के लिये पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना होगा।एवं तोंगपाल का चयन प्राथमिकता कम में करना होगा
- 5. चयन प्रक्रिया में पद हेतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांक पर 70 प्रतिशत अंक, अनुभव पर 10 अंक (प्रत्येक एक वर्ष हेतु 02 अंक तथा अधिकतम 10 अंक) एवं साक्षात्कार पर 20 अंक weightage के आधार पर मेरिट सूची तैयार किया जायेगा।
- 6. अंतिम मेरिट सूची से अंकों के आधार पर वरीयता कम में अभ्यर्थी का चयन किया जावेगा। चयनित अभ्यर्थी के पद ग्रहण न करने पर मेरिट सूची के अभ्यर्थियों से वरीयता कम में रिक्त पदों की पूर्ति की जावेगी जिसकी वैधता मेरिट सूची जारी होने की तिथि से शैक्षणिक सत्र की समाप्ति तक होगी।
- 7. व्याख्याता के पदो को छोड़ कर शिक्षक पद हेतु संभाग एवं सहायक शिक्षक तथा प्रयोगशाला सहायक के पदो पर सर्व प्रथम जिला सुकमा के आवेदको को प्राथमिकता दिया जावेगा। योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने की स्थिति में संभाग एवं राज्य स्तर के आवेदकों पर चयन समिति द्वारा विचार किया जायेगा।
- 8. शैक्षिक पदों हेतु (व्याख्याता / शिक्षक / सहायक शिक्षक) हेतु जिला स्तरीय साक्षात्कार समिति द्वारा साक्षात्कार लिया जावेगा जिसमें न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले आवेदकों में से मेरिट कम में चयन किया जावेगा। साक्षात्कार की तिथि, समय एवं स्थान की सूचना आवेदको को यथासंभव दूरभाष के माध्यम से दी जायेगी। अतः सभी आवेदक अपना मोबाईल नम्बर (वाट्सअप नम्बर) अपने आवेदन में अनिवार्य रूप ये दर्शायें। साथ ही साक्षात्कार की सूचना जिला शिक्षा अधिकारी के सूचना पटल पर चस्पा की जावेगी एवं एन.आई.सी के वेब पोर्टल www.sukma.gov.in पर भी देखा जा सकेगा।
- 9. अभ्यर्थियों को पात्र-अपात्र / मेरिट सूची आदि की जानकारी एवं अन्य सूचना समय-समय पर जिले की वेबसाईट www.sukma.gov.in में अपलोड की जायेगी, इसके लिए पृथक से पत्र या सूचना नहीं भेजी जावेगी। अतः अभ्यर्थी नियमित रूप से वेबसाईट का अवलोकन करते रहे।
- 10. शिक्षक पद हेतु (माध्यमिक स्तर) पर तथा सहायक शिक्षक पद हेतु (प्राथमिक स्तर) पर शिक्षक पात्रता 11 परीक्षा (TET-CTET) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को नियुक्ति में प्राथमिकता दिया जावेगा। शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET-CTET) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों नहीं मिलने के स्थिति में संबंधित विषय में योग्यता तथा शिक्षक पद हेतु बीएड तथा सहायक शिक्षक पद हेतु डीएड/डीएलएड अभ्यर्थियों पर विचार किया जावेगा।
- दावा-आपत्ति उपरान्त मेरिट अनुक्रम के आधार पर एक पद के विरूद्ध 10 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जावेगा।
- 12. चयन संबंधी उपरोक्त समस्त प्रक्रिया में प्रबंधन एवं संचालन समिति स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निर्णय अंतिम एवं मान्य होंगे।
- 13. अनुभव के 10 अंक के संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि पद एवं विषय के अनुरूप अनुभव होने पर ही अनुभव का अंक दिया जावेगा अर्थात् जिस पद एवं विषय के लिए आवेदन किया जा रहा है अनुभव भी उसी पद एवं विषय का होना आवश्यक है। प्रत्येक पूर्ण शिक्षा सत्र के लिए अनुभव के 02 अंक दिया जावेगा तथा यह अधिकतम 10 अंक तक दिया जावेगा। अपूर्ण सत्र के लिए कोई अनुभव मान्य नहीं किया जावेगा।
- 14. अनुभव प्रमाण पत्र मान्यता प्राप्त संस्था का होना अनिवार्य है। अनुभव प्रमाण पत्र में शाला का यू-डाईस कोड, मान्यता कमांक (निजी विद्यालय की स्थिति में) एवं जावक कमांक तथा अध्यापन का विषय तथा अवधि दिनांक का स्पष्ट उल्लेख होने पर ही मान्य किया जायेगा।
- 15 . समक्ष प्राधिकारी द्वारा जारी सामाजिक प्रस्थिति प्रमाण पत्र ही मान्य किया जावेगा।
- 16. आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है एवं सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास 17 प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना अनिवार्य होगा।
- 17आवदेक की उम्र 01 जनवरी 2025 को न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। राज्य शासन द्वारा विभिन्न वर्गों को आयु सीमा में दिया जाने वाला अतिरिक्त छूट के प्रावधान लागू होंगे। उम्र की पुष्टि हेतु 10वीं की अंकसूची प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
- 18. उक्त पद पूर्णतः अस्थाई है। भविष्य में शासन के द्वारा उक्त पदों पर भर्ती किये जाने पर यह नियुक्ति
- स्वमेव निरस्त मानी जावेगी।
- 19. यह संविदा नियुक्ति 30 अप्रैल 2025 तक के लिए होगी। तत्पश्चात् राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम प्रबंधन संचालन समिति के अनुमोदन उपरान्त आवश्यकता होने पर कार्यदक्षता, एवं आचरण/व्यवहार के आधार पर दोनों पक्षों की सहमति से कार्य अवधि आगामी सत्र के लिये निरंतर रखे जाने पर विचार किया जा सकता है।
- . संविदा पर नियुक्त कर्मचारी का संविदा सेवा की अवधि के लिए किसी भी प्रकार की पेंशन, उपदान एवं मृत्यु लाभ आदि की पात्रता नहीं होगी।
- 21. शासन द्वारा संविदा नियुक्ति नियम में कोई परिवर्तन किया जाता है तो वह संविदा में नियुक्त कर्मचारी के लिए बंधनकारी होगा।
- 22. चयनित संविदा कर्मचारी के कार्य व्यवहार संतोषजनक न होने की स्थिति में अथवा उस पद की आवश्यकता न होने पर उम्मीदवार की सेवाएं समिति द्वारा किसी भी समय समाप्त की जा सकेंगी।
- 23. नियुक्त शिक्षकों को शैक्षणिक कार्य के अतिरिक्त अन्य आबंटित शालेय कार्य यथा मूल्यांकन, शालेय गतिविधियां आदि में भागीदारी सुनिश्चित करना होगा। जिसके लिए अतिरिक्त मानदेय की पात्रता नहीं होगी।
- 24. संविदा शिक्षक / कर्मचारियों की सीर्धी भर्ती द्वारानियमित पदों की नियुक्ति में कोई दावेदारी नहीं होगी। 25. उक्त पद पूर्णतः अस्थाई है। संविदा नियुक्ति की अवधि में नियोक्तिा या नियुक्त अभ्यर्थी में से किसी भी पक्ष द्वारा 03 माह पूर्व की सूचना या 03 माह का वेतन जमा करने के पश्चात् ही संविदा नियुक्ति सेवा समाप्त की जा सकेगी।
- 26. अभ्यर्थी के विरूद्ध किसी प्रकार के अपराधिक मामले में संलिप्तता नहीं होनी चाहिए। संलिप्तता पाये जाने पर नियुक्ति निरस्त किया जावेगा तथा कानूनी कार्यवाही की जावेगी।
- 27. यह संविदा भर्ती सामान्य प्रशासन विभाग के ज्ञापन क्रमांक एफ.9-1/2012/1-3 दिनांक 31 दिसम्बर 2012 के अनुसार संविदा भर्ती के संबंध में जारी समस्त शर्तों के अधीन होगी।
- . संविदा अवधि में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा भर्ती) नियम 2012 के तहत् अवकाश की पात्रता होगी। 28 29. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचारण) नियम 1965 से शासित होंगे।
- 30. अभ्यर्थी किसी भी पद पर आवेदन के पूर्व अपनी पात्रता एवं आवेदित पद हेतु वांछित न्यूनतम अर्हता का परीक्षण स्वयं कर लेंवे, त्रुटि पूर्ण आवेदन भ्रामक या गलत जानकारी के आधार पर अभ्यर्थी, भर्ती के किसी भी चरण में अपात्र घोषित किया जा सकता है।
- 31. अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण आवेदन मान्य नहीं किये जायेंगे,अमान्य आवेदनों के संबंध में पृथक से सूचना नहीं दी जायेगी।
- 32. आवेदन पत्र का विस्तृत प्रारूप तथा नियम-शर्ते सुकमा जिले के वेबसाईट www.sukma.gov.in एवं जिला शिक्षा कार्यालय सुकमा के सूचना पटल पर देखा जा सकता हैं। अंतिम चयन सूची जिले के वेद-साईट पर अपलोड की जावेगी
Follow Us