Type Here to Get Search Results !

दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा | स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल (संविदा भर्तियां) हेतु आवेदन आमंत्रित

CG Dantewada Atmanand School Samvida Recruitment 2024

स्वीकृत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल वन्तेवाडा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल कारली (जावंगा) गीदम, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुआकोण्डा एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल कटेकल्याण, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल बारसूर, के लिए निम्नानुसार अस्थाई रूप से संविदा पर शिक्षक एवं अन्य कार्यालयीन पदों पर संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन में निम्नानुसार संविदा नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचित छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के प्रावधानों के अनुसार भर्ती किया जाना है।CG Dantewada Atmanand School Samvida Recruitment 2024संविदा भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों का Walk in Interview पद नाम के सम्मुख दर्शित तिथि को आयोजित किया जायेगा। इच्छुक एवं पात्र आर्हताधारी अभ्यर्थी निर्धारित एवं वांछित दस्तावेजों के साथ निर्धारित दिनांक 04.01.2025 एवं 05.01.2025 को कार्यालयीन समय प्रातः 10.00 बजे कार्यालय, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल दंतेवाड़ा में उपस्थित होवें। रिक्त संविदा पदों का विवरण निम्नानुसार है:

CG Dantewada Atmanand School Samvida Recruitment 2024

CG Dantewada Atmanand School Samvida Recruitment 2024


Post Name 

  • व्याख्याता
  • शिक्षक
  • कम्प्युटर शिक्षक
  • व्यायाम शिक्षक
  • सहायक शिक्षक
  • प्रयोगशाल सहायक


Number of Post 

  • 44


 Interview Date

  • इच्छुक एवं पात्र आर्हताधारी अभ्यर्थी निर्धारित एवं वांछित दस्तावेजों के साथ निर्धारित दिनांक 04.01.2025 एवं 05.01.2025 को कार्यालयीन समय प्रातः 10.00 बजे कार्यालय, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल दंतेवाड़ा में उपस्थित होना अनिवार्य है


Salary 

  • 25,300/- 38,100/-


Education Qualifications 

व्याख्याता

  • 1मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नात्कोत्तर उपाधि (अंग्रेजी माध्यम)।
  • 2. बी. एड. उत्तीर्ण उपाधि अनिवार्य।
  • भूगोल/इतिहास/प्राचीन भारतीय इतिहास
  • 3. अंग्रेजी माध्यम से हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डारी उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन हेतु पात्र होंगे।
  • 4. व्याख्याता हिन्दी एवं संस्कृत के लिए अंग्रेजी माध्यम अनिवार्य नहीं है। अन्य सभी विषयों के व्याख्याता पद हेतु अंग्रेजी माध्यम अनिवार्य है

शिक्षक

  • 1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातक उपाधि (अंग्रेजी माध्यम)।
  • 2. बी.एड. उत्तीर्ण उपाधि अनिवार्य।
  • 3. शिक्षक कला हेतु कामर्स संकाय मान्य नहीं है।
  • 4. T.ETC. TET पूर्व माध्यमिक स्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • 5. अंग्रेजी माध्यम से हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डारी उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन हेतु पात्र होंगे।

कम्प्युटर शिक्षक

  • 1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान से निम्नानुसार आवेदित विषय में 50 प्रतिशत अंको के साथ बी.सी. ए., बी.एस.सी. (कम्प्यूटर साइंस), बी.एस.सी. (इन्फोमेशन टेक्नोलॉजी), बी.ई./बी.टेक. (कम्प्यूटर साइंस), बी.ई.
  • /बी.टेक. (इन्फोमेशन टेक्नोलॉजी)
  • 2. अंग्रेजी माध्यम से हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डारी उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन हेतु पात्र होंगे।

व्यायाम शिक्षक

  • 1. किसी मान्यता प्राप्त चोर्ड मण्डल से अग्रिजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण।
  • 2. डी.पी.एड. अथवा वी.पी.एड. सहित स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।

सहायक शिक्षक

  • 1. मान्यता प्राप्त बोर्ड से 45 प्रतिशत अंकों के साथ हायर सेकेण्डरी परीक्षा (अंग्रेजी, गणित, EVS के लिए विज्ञान संकाय से एवं सामाजिक विज्ञान हेतु कला संकाय) से उत्तीर्ण एवं डी.एड. डी.एल.एड. परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
  • 2. आवेदक को मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल/बोर्ड से अंग्रेजी माध्यम में हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • 3. T.ET/CTET प्राथमिक स्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

प्रयोगशाल सहायक

  • 1. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड मण्डल से अंग्रेजी माध्यम में जीव विज्ञान/गणित समूह के साथ उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण।
  • 2. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/मण्डल से अंग्रेजी माध्यम में हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।


Selection Process 

  • 1. व्याख्याता के पदो को छोड़ कर शिक्षक पद हेतु संभाग एवं सहायक शिक्षक एवं प्रयोगशाला सहायक के पदो पर सर्व प्रचम राजस्व जिला दन्तेवाड़ा के आवेदकों को प्राथमिकता दिया जावेगा। योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने की स्थिति में संभाग एवं राज्य स्तर के अभ्यार्थीयों के आवेदनों पर चयन समिति द्वारा विचार किया जायेगा।
  • 2. साक्षात्कार/डेमों एवं शैक्षणिक योग्यता के माध्यम से किया जायेगा। चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक अर्हता के कुल प्राप्त प्रतिशत का 70% अंक (अधिभार) एवं साक्षात्कार/डेमो 30 अंकों का होगा। शैक्षणिक अर्हता एवं साक्षात्कार/डेमों में प्राप्त अकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार किया जायेगा। साक्षात्कार एवं डेमों में 25 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले आवेदकों को चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जावेगा।
  • 3. चयन संबंधी उपरोक्त समस्त प्रक्रिया में समिति का निर्णय अंतिम एवं मान्य होंगे।


Required Documents 

  • 1. सत्यापन के समय आवश्यक प्रमाण पत्रों के मूल एवं छायाप्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य है (छायाप्रति प्रस्तुत करने केलिए पृथक से समय नहीं दिया जाएगा):-
  • (a) समस्त शैक्षणिक योग्यता एवं व्यावसायिक योग्यता प्रमाण पत्र।
  • (b) निवास प्रमाण पत्र।
  • (c) आयु प्रमाण (जन्म प्रमाण पत्र या हाइ स्कूल 10 वीं कक्षा अंक सूची)
  • (d) आधार कार्ड।
  • (e) पहचान प्रमाण पत्र (आधार कार्ड/इंपिक कार्ड/डायविंग लायसेंस, शासन द्वारा जारी अन्यदस्तावेज)।
  • (f) T.E.T./C.TET का प्रमाण पत्र।
  • 2. Walk in Interview के समय आवेदन पत्र के साथ संलग्न किये जाने वाले समस्त अंक सूची एवं अन्य दस्तावेज स्वंय के द्वारा सत्यापित प्रति संलग्न करना अनिवार्य है।
  • 3. Walk in Interview हेतु आवेदनो का पंजीयन निर्धारित तिथि में प्रातः 10.00 बजे से 11.30 बजे तक किया जावेगा। निर्धारित समय के पश्चत पंजीयन हेतु आवेदन मान्य नहीं किया जावेगा।


 Rules 

  • 1. यह संविदा भर्ती सामान्य प्रशासन विभाग के ज्ञापन क्रमांक एफ.9-1/2012/1-3 दिनांक 31 दिसम्बर 2012 केअनुसार संविदा भर्ती के संबंध में जारी समस्त शर्ते लागू होगी।
  • 2. अभ्यार्थीयों को एक से अधिक पद के लिये विद्यालयवार पृथक-पृथक आवेदन प्रस्तुत करना होना।
  • 3. उक्त पद पूर्णतः अस्थाई है। संविदा नियुक्ति की अवधि में नियोक्ता या नियुक्त अभ्यर्थी में से किसी भी पक्ष द्वारा 03 माह पूर्व की सूचना या 03 (तीन) माह का वेतन जमा करने के पश्चात ही संविदा नियुक्ति सेवा समाप्त की जा सकेगी।
  • 4. यदि छ.ग. शासन के द्वारा उक्त पदों पर सीधी भर्ती से नियमित नियुक्ति की जाती है, अथवा पद पूर्ती की जाती है, तो केवल सूचना देकर सेवा से पृथक कर दिया जावेगा। यदि कोई पद प्रतिनियुक्ति से भरा जाता है तो इस पद पर संविदा नियुक्ति नहीं की जायेगी।
  • 5. संविदा नियुक्ति हेतु चयनित अभ्यर्थी की नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी प्रकृति की होगी एवं नियुक्त अभ्यार्थी, विज्ञापन में उल्लेखित एक मुश्त मानदेय के अतिरिक्त स्थायीकरण, नियमितिकरण, संविलयन, पेंशन या किसी अन्य लाभ प्राप्त करने का हकदार नहीं होगा, न ही इस संबंध में कोई दावा विचारणीय होगा।
  • 6. पात्र अभ्यार्थीयों की मेरीट सूची आदि की जानकारी एवं अन्य सूचना समय-समय पर जिले की वेबसाइट www.dantewada.gov.in में अपलोड की जायेगी, इसके लिए पृथक से पत्र या सूचना नहीं भेजी जावेगी। अतः अभ्यर्थी नियमित रूप से पोर्टल का अवलोकन करते रहे।
  • 7. पदों की संख्या परिर्वतनीय है। जिले में संचालित अंग्रेजी माध्यम शालाओं में यदि कोई पद रिक्त होता है, तो उस पद की पूर्ती भी इस विज्ञापन के चयन प्रतिक्षा सूची से की जावेगी। इसके लिए पृथक से विज्ञापन जारी नहीं की जावेगी।
  • 8. अभ्यर्थी किसी भी पद पर आवेदन के पूर्व अपनी पात्रता एवं आवेदित पर हेतु यांछित न्यूनतम अर्हता का परीक्षण स्वयं कर लेवें, त्रुटी पूर्ण आवेदन, भ्रामक या गलत जानकारी के आधार पर अभ्यर्थी, भती के किसी भी चरण में अपात्र घोषित किया जा सकता है।
  • 9. विज्ञापन तिथि के पूर्व अर्जित की गई शैक्षणिक एवं अन्य व्यवसायिक योग्यताएँ तथा अन्य जारी प्रमाण पत्र ही मान्य होगें।
  • 10. अपूर्ण एवं त्रुटीपूर्ण आवेदन मान्य नहीं किये जायेंगे, अमान्य आवेदनों के संबंध में पृथक से सूचना नहीं दी जायेगी।
  • 11. अभ्यर्थीयों को समस्त शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेजो की मूल प्रति सत्यापन के समय प्रस्तुत करना होगा। सत्यापन के निर्धारित तिथि में मूल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में किसी भी प्रकार का अतिरिक्त समय प्रदाय नही किया जायेगा।
  • 12. अन्य शिक्षको की भांति इन शिक्षकों को भी अन्य आबंटित शालेय कार्य यथा मूल्यांकन, शालेय गतविधियां आदि से भागीदारी सुनिश्चित करना होंगा। जिसके लिये अतिरिक्ति मानदेय की पात्रता नहीं होगी।
  • 13. आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है एवं सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्रसंलग्न किया जाना होगा।
  • 14. संविदा अवधि में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा भर्ती) नियम 2012 के तहतु अवकाश की पात्रता होगी।
  • 15. संविदा पर नियुक्त व्यक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचारण) नियम 1965 से शासित होंगे।